Hyundai Creta Electric 2025 SUV: Hyundai ने अपनी लोकप्रिय SUV Creta का इलेक्ट्रिक वर्जन 2025 में लॉन्च करने की घोषणा की है। यह SUV एडवांस फीचर्स, लंबी रेंज, और आकर्षक डिजाइन के साथ बाजार में आई है। आइए, इस गाड़ी के बारे में सभी प्रमुख बातें विस्तार से जानते हैं।
Hyundai Creta Electric SUV फीचर्स
रेंज | 473 KM |
चार्जिंग time डीसी | 58min-(10-80%) |
सीटिंग कैपेसिटी | 5 |
बैटरी कैपेसिटी | 51.4 kwh |
चार्जिंग time एसी | 4h -11 kw (10-100%) |
कीमत | 20 लाख (ऑफिसियल वेबसाइट ) |
ये भी पढ़े :- Maruti Grand Vitara 2025 का जल्द हो रहा नयें अंदाज़ में वापसी, करेगा दमदार कमबैक
डिज़ाइन और एक्सटीरियर
Hyundai Creta Electric का डिज़ाइन लगभग पेट्रोल और डीजल मॉडल जैसा ही है। इसमें कनेक्टेड हेडलाइट्स, DRLs और इलेक्ट्रिक चार्जिंग पोर्ट दिया गया है, जो फ्रंट में मौजूद है। गाड़ी में एक्टिव एयर फ्लैप्स का उपयोग किया गया है, जो गाड़ी की रेंज और परफॉर्मेंस को बेहतर बनाते हैं।
गाड़ी की लंबाई 4.3 मीटर है। इसका बोल्ड और स्पोर्टी लुक इसे दूसरी SUVs से अलग बनाता है। पीछे की ओर इलेक्ट्रिक बैजिंग और साइड प्रोफाइल भी आकर्षक है।

वेरिएंट्स और बैटरी पैक
Hyundai Creta Electric को चार वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है:
- Executive (बेस मॉडल)
- Smart
- Premium
- Excellence (टॉप मॉडल)
गाड़ी में दो बैटरी पैक दिए गए हैं:
- 42 kWh बैटरी पैक: यह लगभग 390 किमी की रेंज देता है। प्रैक्टिकली यह 280 से 320 किमी तक की रेंज दे सकता है।
- 52 kWh बैटरी पैक: यह 473 किमी की क्लेम की गई रेंज देता है। प्रैक्टिकली यह 420 किमी तक चल सकती है।
कीमत और चार्जिंग time
इस गाड़ी की शुरुआती कीमत लगभग ₹15 लाख मानी जा रही है। टॉप मॉडल की कीमत प्रीमियम सेगमेंट में जा सकती है।
- DC फास्ट चार्जिंग:
- 1 घंटे में 250-280 किमी तक की रेंज मिलेगी।
- 20 मिनट में 175 kW फास्ट चार्जिंग से बड़ी बैटरी चार्ज हो सकती है।
- AC फास्ट चार्जिंग:
- 11 kW चार्जर से 4 घंटे में 320 किमी की रेंज मिलती है।
- 7.2 kW चार्जर से भी तेज़ चार्जिंग उपलब्ध है।
Hyundai 8 साल की बैटरी वारंटी और 1,60,000 किमी तक की वारंटी भी दे रही है।
फीचर्स और टेक्नोलॉजी से है लैस
- व्हीकल टू लोड (V2L): गाड़ी से 230 वोल्ट का पावर आउटलेट मिलता है, जिससे इलेक्ट्रिक डिवाइस चार्ज कर सकते हैं।
- i-Pedal टेक्नोलॉजी: एक पेडल से गाड़ी चलाने और रोकने की सुविधा। इसमें रीजेनरेटिव ब्रेकिंग है, जो बैटरी को चार्ज करती है।
- डिजिटल की: मोबाइल ऐप से गाड़ी को अनलॉक और स्टार्ट कर सकते हैं।
- पैनोरमिक सनरूफ और 360 डिग्री कैमरा: लग्ज़री एक्सपीरियंस के लिए।
- डेडिकेटेड EV इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर: जिसमें गाड़ी की रेंज, बैटरी स्टेटस और अन्य जानकारियां दी जाती हैं।
- एडवांस सेफ्टी: ADAS Level 2 के साथ।
निष्कर्ष
Hyundai Creta Electric 2025 एक पावरफुल, स्टाइलिश और एडवांस SUV है। इसकी लंबी रेंज, फास्ट चार्जिंग, और एडवांस टेक्नोलॉजी इसे EV सेगमेंट में खास बनाती है। इसका मुकाबला Tata Nexon EV और MG ZS EV से होगा।
अगर आप एक प्रैक्टिकल, लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक SUV चाहते हैं, तो Hyundai Creta Electric आपके लिए सही विकल्प हो सकती है।
भारत में लगातार इलेक्ट्रिक एसयूवी बाजार में बढ़ोतरी हो रही है। जिसे देखते हुए कई निर्माताओं की ओर से इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपनी कारों और एसयूवी को लॉन्च किया जा रहा है। इसी क्रम में हुंडई भी क्रेटा के इलेक्ट्रिक वर्जन को लाने जा रही है। बाजार में इस एसयूवी का सीधा मुकाबला जल्द लॉन्च होने वाली Maruti E Vitara, Tata Nexon EV, Tata Curvv EV, MG ZS EV, MG Windsor EV, BYD Atto 3 जैसी इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ होने वाला है।