साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी Kia ने आज अपने कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट को विस्तार देते हुए नई कॉम्पैक्ट एसयूवी Kia Syros को लॉन्च किया है। लुक और डिज़ाइन के मामले में ये एसयूवी बेहद ही स्टाइलिश और पावरफुल प्रतीत होती है। इसका मुकाबला टाटा पंच , नेक्सॉन , ब्रेज़ा , हुंडई एक्स्टर जैसे दूसरे एसयूवी के साथ होने वाला है। किआ सिरोस ग्राहकों केलिया 3 जनवरी से बुकिंग के लिए अवेलेबल कर दी जाएगी और फरवरी से डेलिवर होना शुरू होगी।
कंपनी ने इस एसयूवी को केवल प्रदशिर्त मात्र ही किया है। अभी इसकी कीमतों का ऐलान नहीं किया गया है. इसकी कीमतों का ऐलान अगले महीने जनवरी में भारत मोबिलिटी एक्सपो के दौरान गाडी की कीमत का खुआ किया जायेगा।
Kia Syros के कुछ ख़ास फीचर्स
Engine | Smartstream G1.0T-Gdi 6MT |
Airbags | 6 |
Torque | 172 to 250 Nm |
Power | 114 to 118 bhp |
Transmission | Manual & Automatic |
Fuel Type | Petrol & Diesel |
Prize | Yet to Announce |
बुकिंग | 3 जनवरी 2025 से शुरू |
ऑफिशल वेबसाइट | किआ सिरोस |
जरूर पढ़े क्या सचमे किआ सेल्टोस का मुकाबला सिरोस नहीं कर पायेगी ? कोनसी गाडी है बेस्ट ?
Kia Syros के टॉप फीचर्स
लेवल-2 ADAS सूट | ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज |
इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रिब्यूशन (EBD) | 6 airbags |
लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) | |
360-डिग्री कैमरा |
क्या है अलग किआ सिरोस में
किआ ने अपनी इस एसयूवी को इस बार बॉक्सी डिजाइन के साथ पेश किया है। डिजाइन की बात करें, तो इसे ट्रिपल-बीम वर्टिकल एलईडी हेडलैंप LED RDL के साथ ,और फ्लश-डोर हैंडल के साथ एक स्लीक और मॉडर्न प्रोफाइल दिया गया है। साथ ही इसे फ्लैट रूफ लाइन और 17 इंच डुअल टोन अलॉय व्हील के साथ रैप-अराउंड एल-आकार की एलईडी टेललाइट्स मिलती हैं। किआ साइरोस की लंबाई 3995 मिमी, चौड़ाई 1800 मिमी, ऊंचाई 1665 मिमी और व्हीलबेस 2550 मिमी है। इसका बूट स्पेस 465 लीटर है, जो की अच्छा खासा बड़ा है।
क्लासी इंटीरियर के साथ कम्फर्ट भी
किआ की इस गाडी के केबिन की बात करे तो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के साथ 30 इंच का ट्रिनिटी पैनोरमिक डुअल-स्क्रीन सेटअप दिया गया है। वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट वाले इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ इसे वेंटिलेटेड फ्रंट और रियर सीट्स मिलती हैं। किआ ने इस गाडी में कम्फर्ट अच्छा खासा ध्यान रखा है।
किआ साइरोस पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन, पैनोरमिक सनरूफ, ऑटोमैटिक गियर ट्रांसमिशन /मैन्युअल ट्रांसमिशन , 360-डिग्री पार्किंग कैमरा, लेवल 2 एडास सुट, पावर्ड ड्राइवर सीट, ओवर-द-एयर अपडेट, ईपीबी, वायरलेस चार्जिंग पैड, ट्विन यूएसबी सी पोर्ट, फ्रंट पार्किंग सेंसर और पर्याप्त ग्लव बॉक्स स्पेस के साथ आती है।
साइज में कहां है Kia Syros
सुविधा | Syros | Brezza | Punch | Exter | Nexon |
---|---|---|---|---|---|
लंबाई (mm) | 3,995 | 3,995 | 3,827 | 3,815 | 3,995 |
चौड़ाई (mm) | 1,800 | 1,790 | 1,742 | 1,710 | 1,804 |
ऊंचाई (mm) | 1,665 | 1,685 | 1,615 | 1,631 | 1,620 |
व्हीलबेस (mm) | 2,550 | 2,500 | 2,445 | 2,450 | 2,498 |
साइज की बात है तो Syros लंबाई में टाटा पंच और एक्स्टर से ज्यादा बड़ी है। वहीं चौड़ाई में ये ब्रेजा को भी पीछे छोड़ती नज़र आ रही है। हालांकि उंचाई में मारुति ब्रेजा सबसे आगे है. इसके अलावा Syros का व्हीलबेस सबसे ज्यादा है, जो इसे बेहतर केबिन स्पेस प्रदान करने में मदद करेगा.
दमदार पॉवर और परफॉरमेंस
किआ सिरोस को पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट में खरीदा जा सकेगा। पहला 1.0 लीटर तीन सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 118 bhp की शक्ति और 172 Nm का पीक टॉर्क पॉवर प्रदान करता है। इसे छह स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ खरीदा जा सकता है।
साथ ही साथ 1.5 लीटर डीजल इंजन 116 बीएचपी की अधिकतम पावर और 250 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसे छह स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक के साथ खरीदने के ऑप्शंस उपलब्ध किये गए है। इंडियन मार्केट में साइरोस का मुकाबला Kia Seltos, Hyundai Creta और Honda Elevate जैसी सेगमेंट की अन्य गाड़ियों से होगा।
Conclusion
अपने कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में किआ लेकर आयी है दमदार कार Kia Syros Compact Suv 2025. नए साल में किआ की तरफ से ये ग्राहकों केलिए एक तोहफा है। अपनी सेगमेंट की किआ सेल्टोस के अचे परफॉरमेंस के बाद किआ ने हाईटेक फीचर्स के साथ किआ सिरोस को लॉन्च किया है। किआ सिरोस का एडवांस बुकिंग ३ जनवरी ने शुरू होने जा रहा है। इसे फरवरी 2025 से ग्राहकों को डिलीवर करना शुरू कर दिया जाएगा। सिरोस की सेफ्टी और हाईटेक फीचर्स को ध्यान में रखते हुए साथ ही साथी नए सिरोस का डिज़ाइन भी स्टाइलिश बनाया गया है। इन सभी चीज़ो को ध्यान में लेते हुए ये किआ सिरोस कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की बेस्ट कार है।